Up News: डिवाइडर से टकराई बाइक , दो की मौत

Update: 2025-11-16 01:52 GMT
Up News: उत्तर प्रदेश के पिलखुवा नगर थाना क्षेत्र में एनएच-09 पर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हापुड़ के मजीदपुरा निवासी एक युवक और उसके दोस्त की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हापुड़ नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा निवासी 30 वर्षीय सलमान पिछले काफी समय से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित कुर्सी गांव में रह रहे थे। वह वहां मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शनिवार को वह अपने दोस्त और गांव के ही 35 वर्षीय सोनू शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर मजीदपुरा स्थित अपने परिवार से मिलने जा रहे थे।
जब दोनों बाइक सवार एनएच-09 पर रामा अस्पताल के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हालाँकि, पूरी घटना की जाँच की जा रही है।
Tags:    

Similar News