UP News: बिसौली नगर पालिका में तैनात महिला कर्मचारी जब ड्यूटी से लौटी तो उसके दामाद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। महिला कर्मचारी सोमवती ने बताया कि सोमवार शाम वह ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से उसके सिर पर हमला किया गया। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसका दामाद भाग रहा था। उसके हाथ में चाकू था।
जब उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला के मुताबिक उसे नहीं पता कि उसके दामाद ने उस पर हमला क्यों किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का उपचार कराया गया। महिला की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।