UP News: अराजक तत्वों ने लगातार 3 बम फेंककर मचाई दहशत

Update: 2025-03-20 07:04 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. जहां कुछ बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से एक बंद दुकान के पास 3 बम फेंके, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई कर रही है. अराजकतत्वों ने तीन बम फेंककर दहशत फैलाई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के एक जनरल स्टोर की बंद दुकान के पास हुई. जहां बाइक सवार कुछ बदमाश दुकान के पास पहुंचे और दुकान पर लगातार 3 बम फेंके|
पहला बम फेंकने के बाद धमाके की आवाज सुनकर लोग घबरा गए और मौके पर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक आरोपी बाइक से उतरता है, बम फेंकता है और फिर तुरंत बाइक पर बैठकर भाग जाता है. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गए और अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस घटना के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था और वे किसे निशाना बना रहे थे। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Tags:    

Similar News