UP News: मुनीम की संदिग्ध हालात में मौत

Update: 2024-10-07 06:00 GMT
UP News: हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुरवा निवासी गिरधारी (45) पुत्र मूलचंद्र मरौचा बाजार में स्थित बियर की दुकान पर मुनीम था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। खेत में मवेशी होने की सूचना पर रात में वह खेत गया। उसने मवेशी हांक दिया। मवेशी पड़ोसी सत्तार राईनी के खेत में चली गई। इस पर सत्तार समेत अन्य लोगों ने मुनीम से मारपीट की। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। रविवार सुबह मुनीम सो कर उठा और खेत की तरफ जाने लगा। तभी अचानक वह गायब हो गया। कोई पता नहीं चला। थाने में भी सूचना दी। वहीं सोमवार सुबह मुनीम का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रोते हुए मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tags:    

Similar News

-->