Up News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रील बना रहे युवक की मौत

Update: 2025-08-10 02:52 GMT
Up News: बिठूर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बनी गांव निवासी विशाल उर्फ बल्लू वर्मा (30) अपने साथी रामा और शिवम के साथ जीटी रोड पर रील बना रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल विशाल को उसके दोनों साथी घर ले जा रहे थे, तभी पचोर गांव के पास उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद दोनों साथी घबरा गए और शव वहीं छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि मामला बिठूर थाना क्षेत्र का होने के कारण बिठूर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
Tags:    

Similar News