UP News: महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में विवाहिता दो बच्चों के साथ रह रही थी। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के साथ रह रही महिला के घर में सोमवार रात उसी गांव का युवक चोरी की नीयत से घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर महिला जाग गई। शोर सुनकर वह कमरे में पहुंची और चोर से भिड़ गई। चोर ने महिला को घर में अकेला पाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर जेवर लेकर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो बच्चों के साथ घर में रहती है। सोमवार रात गांव का ही युवक राघवेंद्र सिंह चोरी की नीयत से घर में घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर वह कमरे के अंदर गई और राघवेंद्र से भिड़ गई। घर में उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जेवरात लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य द्वार खोलकर भाग गया।
Tags: