UP News: यूपी के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करना महंगा पड़ गया। दरअसल, श्यामनगर रोड स्थित 20 फूटा शौकत वाली गली में बारात निकल रही थी। इसी दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। गली में एक किशोरी छत से बारात देख रही थी। तभी हर्ष फायरिंग में की गई गोली जाकर किशोरी के पेट में लग गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।
दरअसल, मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। यहां बारात चढ़त के दौरान बारातियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी।किशोरी को गोली लगने की वजह से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की वजह से अक्शा की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं अक्शा के परिवार में मातम परस गया है। स्थानीय लोगों ने इस तरह से हर्ष फायरिंग करने पर नाराजगी व्यक्त की है।