UP News: अकबरपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर निरंजनपुर की बाबा आनंदेश्वर गद्दा और कुर्सी फैक्टरी के गोदाम में रविवार रात साढ़े 11 बजे के करीब आग लग गई। फैक्टरी कर्मियों की जानकारी पर मैनेजर राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। मैनेजर की सूचना पर दमकल और पुलिस पहुंची। दो फायर गाड़ियों के साथ आग बुझाई जा रही है। फैक्टरी मालिक तुषार गुप्ता को जानकारी दी गई है। काई थानों की पुलिस भी पहुंची है, दमकल की गाड़ियां मंगाई गई हैं।