Up News: आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव औध निवासी संजीव पुत्र पूरनमल के यहां शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण झोपड़ी में अचानक आग लग गई। भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया।जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से चार बकरियां और दो भैंस जिंदा जल गईं, जबकि कई अन्य पशु झुलस गए।
आग तेजी से फैलने पर ग्रामीणों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग लगने से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।