UP News : टीला ढहने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

Update: 2025-04-28 05:19 GMT
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें मिट्टी का टीला ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा नगर पालिका भरवारी के पास हुआ. हादसे के वक्त ये लोग टीले के पास मौजूद थे और अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे ये दब गए|
घायलों की हालत गंभीर, मौके पर जांच में जुटी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों को तुरंत इलाज के लिए मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. गांवों में मिट्टी के टीलों से खतरा, सुरक्षा की मांग उठने लगी इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है. स्थानीय निवासियों ने इस दुर्घटना के बाद टीले की स्थिति और सुरक्षा को लेकर प्रशासन के समक्ष चिंता व्यक्त की है।
घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में राहत कार्य चलाया जा रहा है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, यह दुर्घटना यह भी दर्शाती है कि गांवों में इस तरह के मिट्टी के टीलों और मलबे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है।
Tags:    

Similar News