UP News: 2 युवकों की नदी में डूबने से मौत,इलाके में हड़कंप

Update: 2025-05-16 03:55 GMT
UP News: डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों के शव बरामद किए. जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया. बता दें कि घटना मझगवां गांव के पास राप्ती नदी में उस समय हुई, जब रितेश प्रजापति और अरमान चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे|
इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में बहने लगे. दोनों को बहता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव तेज होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका. उसके बाद दोनों के दोस्तों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला|
Tags:    

Similar News