UP : होमगार्ड पर महिला हत्या का आरोप

Update: 2025-06-07 11:43 GMT
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर 7 जून एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां बांदा क्षेत्र में विवाद के बाद 40 वर्षीय होमगार्ड जवान ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके साथ उसका संबंध था।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि भानपुर गांव की रहने वाली किरन (48) की शनिवार सुबह ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। वह पड़ोस के गांव में रहने वाले होमगार्ड जवान पुष्पेंद्र के साथ रिश्ते में थी।
एसपी ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद के बाद होमगार्ड जवान ने आज सुबह किरन के सिर पर ईंट से वार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News