UP Election Results 2022: जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, वहां से आई ये खबर

Update: 2022-03-10 10:57 GMT

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी की आठ सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। शुरुआत से ही खीरी की छह सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी। शेष दो सीटों पर सपा आगे चल रहे थी, लेकिन शाम होते-होते भाजपा आगे निकल गई। हालांकि सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। सपा और भाजपा में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और मिठाई बांटकर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बधाई भी देनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार रहे हैं। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी होता जा रहा है।
Tags:    

Similar News