UP Crime : भूसा खरीदने गए व्यापारी की हत्या

Update: 2025-09-01 00:52 GMT
UP Crime: यूपी के शामली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां झिंझाना थाना क्षेत्र में भूसा खरीदने गए एक व्यापारी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक ढाबे के बाहर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, गांव केरटू में कुछ लोगों ने अज्ञात कारणों से भूसा व्यापारी अंकुश कुमार (27) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने मृतक के परिवार की शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि अंकुश कुमार मुजफ्फरनगर जिले के अपने गांव नगला से मोटरसाइकिल पर गांव केरटू में भूसा खरीदने गया था। उसका शव गांव के पास मेरठ-करनाल राजमार्ग पर एक ढाबे के बाहर मिला। परिवार ने अंकुश की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
एएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजबीर, जयवीर और अंकित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News