Up Crime : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक ऐसी हत्या और डकैती की घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जिले के कुतुलपुर मोहल्ले में एक घर में टाइल लगाने का काम कर रहे मजदूरों ने एक महिला की हत्या कर दी, उसकी बेटी को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट की। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।