Up Crime: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने ही पति को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया और पूरी घटना को नया रूप देने के लिए उसके शरीर पर कई घाव भी कर दिए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की बेरहमी से हत्या करने का पूरा मामला मुस्करा थाने के मोतीनगर इलाके का है। मूल रूप से महोबा जिले के रहने वाले अरविंद पिछले 10 सालों से अपने परिवार के साथ मोतीनगर इलाके में मकान बनाकर रह रहे थे। मृतक के बेटे दिनेश ने पुलिस को फोन कर बताया कि जब वह घर से बाहर था तो उसे उसकी मां का फोन आया। फोन पर मां अनीता ने उसे बताया कि उसकी तबीयत खराब है और मां ने डॉक्टर को साथ लाने को कहा है, लेकिन जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता जमीन पर मृत पड़े थे और उसकी मां भी घायल थी। पति की चाकू घोंपकर हत्या|
मामले की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक अरविंद के शव को मौके से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस जांच में पता चला है कि पति से झगड़े के बाद पत्नी ने गुस्से में आकर उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने शरीर पर चाकू के निशान भी बनाए।
वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों से महिला ने बताया कि अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए, लेकिन जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें कोई भी घर के अंदर जाता या बाहर आता नजर नहीं आया, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी अनीता से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गई और फिर उसने पूरी वारदात का सच उगल दिया।
अनीता ने पुलिस को बताया कि उसका पति उससे आए दिन झगड़ा करता था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
Tags: