UP Crime: 4 साल की शादी का खौफनाक अंत

Update: 2025-06-03 03:41 GMT
UP Crime: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक बेहद दुखद घटना घटी है. जहां एक युवक ने अपनी 26 वर्षीय पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है. यह घटना सोमवार दोपहर की है और घटनास्थल शिवपुर मवैया गांव है. आरोपी पति का नाम ऋषि वर्मा और उसकी पत्नी का नाम प्रिया उर्फ ​​प्रतिभा बनवासी है. आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी|
शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय से उनके बीच तनाव बढ़ने लगा था. पड़ोसियों और आसपास के लोगों ने बताया कि घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे. इससे उनके रिश्ते में दूरियां आ गई थीं. सोमवार दोपहर घर के अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं. आसपास के लोग वहां पहुंचे तो महिला को खून से लथपथ हालत में देखा. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी से पूछताछ जारी,पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह मामला घरेलू झगड़े का हो सकता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्यारे द्वारा इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरी घटना का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News