UP Crime: 3000 रुपये के लिए युवक की लाश टुकड़ों में काटकर नदी में फेंकी

Update: 2025-02-28 00:59 GMT
UP Crime: तूने मेरा सिर फोड़ दिया, अब मैं तेरी गर्दन काट दूंगा...यह कहकर हत्यारे परवेज ने फैजल की हत्या कर दी। हत्या की मुख्य वजह 3 हजार रुपये थे। हत्या करने के बाद हत्यारे ने उसके शव को 3 टुकड़ों में काटा, बोरे में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारे ने हत्या की खौफनाक कहानी बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी परवेज ने बताया कि 3 साल पहले फैजल के भाई फरदीन ने उससे 33 हजार रुपये में पुरानी बुलेट खरीदी थी। इसके लिए उसने 30 हजार रुपये चुकाए थे। 3 हजार रुपये बाकी थे।
इसी बात को लेकर फैजल से झगड़ा हुआ था। इसे लेकर पुरानी रंजिश थी। ऐसे में बदला लेने के लिए फैजल को महिला मित्र के घर मिलने के लिए बुलाया। जहां उसे नशीली चाय पिलाई गई और वह बेहोश हो गया। उसके बाद 2 दोस्तों की मदद से उसे हिंडन नदी के किनारे ले गया. होश में आने के बाद उसे बुरी तरह पीटा. उसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस से बचने के लिए उसके शव के 3 टुकड़े किए और फिर बोरे में भरकर हिंडन नदी में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में आरोपी परवेज, उसकी महिला मित्र शमा, सावेज, रिहाना, इनाम और दानिश को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है|
Tags:    

Similar News