UP Crime : लखनऊ के गोसाईगंज के एक गांव में होली मिलने आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही भाई पर आरोप लगाते हुए शनिवार को गोसाईगंज थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सुशांत गोल्फ सिटी निवासी पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार को होली के मौके पर वह अपने भाई से मिलने उसके घर आई थी। रात में वह बरामदे में सो रही थी। आरोपी भाई शराब के नशे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पीड़िता गहरे सदमे में है। उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अकेला रहता है और शराब पीने का आदी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
Tags: