UP Crime: बुधवार सुबह छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। पत्थर गिरजाघर पास चार लड़के थार और एक अन्य बाइक में आए और छात्रा को रोक लिया। आरोापियों ने पिस्टल सटाकर छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो रॉड से मारकर लहूलुहान कर दिए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरेापी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। तहरीर पर सिविल लाइंस चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छात्रा ने तहरीर दी है कि उसकी कक्षा में एक लड़का पढ़ता है। उसने उसके साथ कॉलेज में बदसलूकी की थी। इसकी शिकायत स्कूल में की थी। इसके बाद भी आरोपी अक्सर कमेंट करता रहा।
Tags: