यूपी | उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। एक पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर पुलिस में तहरीर दी थी, लेकिन जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने महज 24 घंटे में साजिश का पर्दाफाश कर दिया। हत्या में पिता के साथ बेटी का बहनोई भी शामिल था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।