UP Crime: कलयुगी बेटे की फावड़े से की पिता की हत्या, गांव में दहशत

Update: 2025-11-29 00:50 GMT
UP Crime: जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के बरईपुरवा गांव में रविवार को एक खौफनाक घटना सामने आई। एक बेटे ने अपने पिता की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। 65 साल के रामबचन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी बेटे हजारी लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए ASP सिटी अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में किसी भी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है। हालांकि, हत्या का मकसद अभी साफ नहीं है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे का मकसद पता चलेगा। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Tags:    

Similar News