UP accident: गोंडा से एक दुखद घटना की खबर सामने आई है। जहां एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई और फिर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हादसा बुधवार को इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदौली मोड़ पर हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि हादसे में परशराम पुर गांव निवासी अजय (35) और दिलीप (27) की मौत हो गई। पंजाब के बंठिडा में काम करने वाला अजय ट्रेन से गोंडा जंक्शन पहुंचा था।
दिलीप उसे बुलेट मोटरसाइकिल से लेने गया था। हादसा उस समय हुआ जब वे घर लौट रहे थे। एसएचओ शेषमणि पांडे ने कहा कि दोनों पीड़ितों ने हेलमेट नहीं पहना था और उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उन्होंने कहा, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई। बेंदौली मोड़ पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। एसएचओ पांडे ने कहा कि पिछले दो वर्षों में इस स्थान पर सड़क दुर्घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
Tags: