Up Accident: दर्दनाक सड़क हादसा,स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Update: 2026-02-23 02:25 GMT
Up Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रविवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से सासनी जा रहे स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त स्कूटी व क्षत-विक्षत शवों के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश में जुटी है।
आगरा के नुनहाई प्रकाश नगर, एत्माद्दौला के रहने वाले सोनू (32) रविवार की सुबह आगरा से अपनी मां मुन्नी बेगम (55) के साथ सासनी जा रहे थे। मुन्नी बेगम को जोड़ों के दर्द की समस्या थी। सासनी के गांव में वैद्य से उनका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर वहीं से दवा लेनी थी। दोपहर लगभग 12 बजे हतीसा पुल पार करते ही पीछे से आ रहे वाहन ने स्कूटी को रौंद दिया। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
Tags:    

Similar News