Up Accident: सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर बिसावर के गांव विधिपुर में केला देवी कोल्ड के पास रविवार की शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।धीरज (19) निवासी राजनगर कलां सादाबाद और ऋषि बाइक से जा रहे थे, तभी बिसावर में चक्की के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए।
दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।युवक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। भतीजे धीरज की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में भतीजे की मौत से परिवार में मातम छा गया।