Up Accident: अलीगढ़ के थाना जवां अंतर्गत तालेपुर निवासी बबलू शर्मा पुत्र कलियान ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र सागर शर्मा अपने चाचा शिवम शर्मा के संग बाइक पर सब्जी लेने जा रहा था। 11 जनवरी को सागर के बाबा की तेरहवीं है। सुबह सात बजे करीब हरदुआगंज थाना अंतर्गत कासिमपुर रोड पर नगला बेरिया के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सागर के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। बाइक सवार शिवम के हेलमेट लगा हुआ था, जिसकी वजह से वह घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए दीनदयाल अस्पताल भेज दिया गया। सागर आठवीं का छात्र था, जिसकी एक छोटी बहन है। मृतक सागर की मौत से परिवार में मातम छा गया।पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।