Up Accident: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे-2 पर हुई।
जहां पिता-पुत्र व अन्य लोग बाइक से प्रयागराज से अपने गांव कानपुर देहात जा रहे थे। इसी दौरान कनवार मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। घटना के बाद सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मोहब्बत सिंह (45), पुत्र लवकुश सिंह (19) और दामाद के भाई पिंटू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Tags: