Up Accident: कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति,पोती घायल
Up Accident: 29 अप्रैल को अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर भीकमपुर के पास एक कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और पोती घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
थाना जवां क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी महेंद्र सिंह किसान हैं। 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी बीना देवी (45) और पोती अदिति के साथ बाइक से गभाना के गांव बहलोलपुर में रिश्तेदार के घर गए थे। शाम को वहां से लौटते समय हादसा हो गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने बीना को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र और अदिति का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सुनकर परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।