Up Accident: नाले में गिरी कार, गंदा पानी मुंह में जाने से बच्चे की मौत

Update: 2026-01-17 02:01 GMT
Up Accident: घने कोहरे की वजह से शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 महीने के बच्चे गाना की मौत हो गई। पल्लवपुरम थाना इलाके में CNG पंप के पीछे PAC नहर पर बने पुल पर कार नाले में पलट गई। हादसे में बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दूसरे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दौराला की डेयरी कॉलोनी में रहने वाले फर्नीचर कारोबारी संयम (25) शुक्रवार शाम कोर्ट के पास एक जगह पर अपनी मौसी की बेटी काजल की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के बाद परिवार और रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे।वे सभी एक कार में दौराला जा रहे थे। जैसे ही कार CNG पंप के पीछे PAC नहर पर बने पुल पर पहुंची, घने कोहरे की वजह से ड्राइवर को सड़क साफ दिखाई नहीं दी और कार बेकाबू होकर नाले में पलट गई।
हादसे के बाद संयम किसी तरह कार से बाहर निकले और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने बच्चे गाना को ढूंढा, तो वह नाले के दूसरी तरफ मिला, उसके मुंह में गंदा पानी भरा हुआ था। बच्चे को तुरंत SDS अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कैलाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। CO दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रात में कोहरे की वजह से हादसा हुआ। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News