मेरठ में वन विभाग की पौधारोपण सफल बनाने की अनोखी पहल

Update: 2023-07-17 13:11 GMT
मेरठ में वन विभाग की पौधारोपण सफल बनाने की अनोखी पहल
  • whatsapp icon

मेरठ। जिले में पौधारोपण अभियान को सफल बनाने और लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वन विभाग नई पहल करने जा रहा है। विभाग की तरफ से मंगलवार को पौधों की बरात निकाली जाएगी। इसमें पौधों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। यह जानकारी डीएफओ राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि इस बार पौधरोपण का लक्ष्य सभी 26 विभागों का 25.23 लाख, वन विभाग का 2. 72 लाख है। कुल 27. 95 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिसमें 85 प्रतिशत पौधे 22 जुलाई को लगाए जाएंगे। बाकी 15 अगस्त को लगाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News