Rampur रामपुर : यूपी के रामपुर स्थित सिविल लाइंस स्थित राम रहीम पुल से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक हाईवे से गुजरती रोडवेज बस की छत पर जा गिरा।
अचानक हुई धमाके की आवाज पर चालक ने बस को रोक लिया और फिर यात्री भी उतर आए। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मदद से लोगों ने बस की छत पर पड़े युवक को नीचे उतारा और फिर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आत्महत्या की कोशिश के पीछे प्रेम संबंध में नाकाम होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुल से कूदने का यह मामला शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे का है। राम रहीम पुल पर एक युवक रुका और फिर अचानक युवक ने पुल की बाउंड्री बाल पर चढ़कर नीचे से गुजर रहे हाईवे की ओर छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते ही लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक वह युवक कूद चुका था। गनीमत यह रही कि छलांग लगाते ही युवक बरेली की ओर जा रही रोडवेज की बस की छत पर गिर गया। बस की छत पर युवक के गिरने से धमाके की आवाज से सवारियां डर गईं।
This content may violate our usage policies.चालक ने आनन-फानन में बस रोक लिया। यात्रियों के साथ उतरे चालक व परिचालक ने देखा कि बस की छत पर युवक गिरा हुआ पड़ा है। सिविल लाइंस थाने के सामने की घटना होने की वजह से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में ही छत से नीचे उतरवाया और फिर उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा।
Tags: