Image used for representational purpose
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जिला महिला अस्पताल में हुई एंटीजन जांच में दो महिला मरीज कोविड पॉजिटिव मिली हैं। एक महिला महसो और दूसरी मिश्रौलिया की रहने वाली है। दोनों ने शुक्रवार को ओपीडी में कोविड की जांच कराई थी।शहर की एक महिला की जांच अयोध्या जिला अस्पताल में हुई। वह पॉजिटिव मिली है। कॉलिंग टीम उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्र के तीन अन्य मरीज कोविड पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार को जिले में कोविड एक्टिव केस की संख्या 18 रही।
source-hindustan