Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश :  प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से दंपती और उनकी दो बेटियां जिंदा जल गईं। आंधी के दौरान घर पर आकाशीय बिजली गिरी और झोपड़ी में आग लग गई। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी जलकर मर गए और उनके शरीर कंकाल बन गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रयागराज जिले के बारा तहसील के हलबोर सोनबरसा निवासी वीरेंद्र वनवासी अपनी पत्नी पार्वती और दो बेटियों राधा और करिश्मा के साथ छप्पर के मकान में रहते थे। शनिवार की शाम सभी लोग छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात करीब 12 बजे आंधी के दौरान घर पर आकाशीय बिजली गिरी। घर पर आकाशीय बिजली गिरी और छप्पर में आग लग गई। जब तक वीरेंद्र और उनका परिवार होश में आया, तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जब तक पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया, तब तक चारों जिंदा जल चुके थे। उनके शरीर कंकाल बन चुके थे। ग्रामीणों की सूचना पर बारा पुलिस, एसडीएम करछना, तहसीलदार और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार के रिश्तेदारों को वित्तीय सहायता देने का वादा किया है।

Tags: