काशी की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में तिरंगा श्रृंगार, मां गंगा से राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दशाश्वमेध घाट की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगी नजर आई। इस दौरान तिरंगा श्रृंगार किया गया। मां गंगा से देश की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। गंगा सेवा निधि की ओर से घाट और आरती स्थल पर तिरंगा से विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान बटुकों ने मां गंगा की विशेष आरती की। मां गंगा से देश की उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना की गई।