Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : बारिश और बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश रेलवे मंडल ने ट्रैक की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं। नदी किनारे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक की निगरानी तेज कर दी गई है और कटाव रोकने के लिए पटरियों के किनारे बोरी-स्टोन और बोल्डर (मोटे पत्थर) रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि नदी किनारे के ट्रैक पर कटाव का खतरा अधिक रहता है, इसलिए रेलवे मंडलों को ट्रैक की नियमित निगरानी करने और जरूरी मरम्मत को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बारिश के मौसम में ट्रेनों की गति नियंत्रित करने का भी आदेश दिया गया है ताकि किसी भी अप्रत्याशित घटना से बचा जा सके।