Hapur.हापुड़। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ज्येष्ठ दशहरा मेले के लिए ब्रजघाट गंगा घाट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अराजकता या अप्रिय घटना से बचा जा सके। डीआईजी ने बताया कि मेले के लिए हापुड़ जिले को व्यापक पुलिस बल आवंटित किया गया है। इसमें पांच सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 300 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 25 महिला उपनिरीक्षक, 100 महिला कांस्टेबल, 15 यातायात उपनिरीक्षक, 40 यातायात हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल तथा

पीएसी की दो कंपनियां शामिल हैं। यह बल सुनिश्चित करेगा कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। डीआईजी ने निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। इसके लिए पैदल गश्त, एंटी सबोटाज (एएस) चेक टीम और स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को सक्रिय रखा जाएगा। इसके अलावा, आपात स्थिति के लिए गंगा घाटों पर नावों के साथ गोताखोरों को भी तैनात किया जाएगा।


Tags: