इस बार स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज, बाजार, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय नहीं होगा बंद, होगा उत्सव

स्वतंत्रता दिवस पर इस बार स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और बाजार खुले रहेंगे।

Update: 2022-07-14 02:17 GMT

फाइल फोटो

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और बाजार खुले रहेंगे। सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय भी बंद नहीं किए जाएंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस काफी अलग और खास है। भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। हमें इसे विशेष तरीके से मनाना है। हर एक जिला इसे एक इवेंट के तौर पर मनाएं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी जगहों पर कार्यक्रम हों। आजादी के अमृत पर्व पर हर तरफ उत्सव का माहौल रहे। यह महज एक सरकारी कार्यक्रम बन कर न रहे, हमें इसे जन-जन का उत्सव बनाना है।

इस बार इसके लिए समाज के हर एक वर्ग को हर तबके को हर सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला स्वयंसेवी संगठनों, खेल ज्यूडिशरी, व्यापारी संगठन आदि को जोड़ें। मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों निर्देश दिया कि दिवाली पर्व की तरह स्वतंत्रता दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर घर झंडा अभियान के तहत सभी जिलों में झंडा बांटने की पूरी तैयारी कर ली जाए। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर के समय-समय पर समीक्षा की जाए।
हर हाल में 30 जुलाई तक झंडे निर्धारित जगहों तक पहुंचा दिए जाएं। झंडा फहराते समय पूरी सावधानी के साथ में झंडा एक्ट के पालन को सुनिश्चित किया जाए। कहीं भी राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं होना चाहिए। निर्धारित रंग, निशान, आकार के झंडे फहराए जाएं। साथ ही सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों, शैक्षिक संस्थानों ने खादी के झंडों का प्रयोग हो।
Tags:    

Similar News

-->