प्रोग्राम में आई महिलाओं ने लंच पैकेट और पानी को लेकर जताई नाराजगी
बड़ी खबर
रायबरेली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और पंचायत सम्मेलन में भाग लिया। जिसमें हाइटेक फल, पौधशाला व मिनी पौध शाला के साथ प्रशासनिक भवन व पर्यावरण उद्यान का लोकार्पण किया। इससे पहले वह पार्टी कार्यालय में मीडिया से भी रूबरू हुए। बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने पहले दिन चुन मंदिर में मत्था टेककर जिले में प्रवेश किया। वहीं बचत भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए शाम को डलमऊ के गंगा घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुए। जगह-जगह कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जोरदार स्वागत किया गया।
कृषि मंत्री के दूसरे दिन के दौरे में शहर के ऑडिटोरियम में एक विशाल पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां केंद्रीय मंत्री ने शिरकत करते हुए शायद प्रतिनिधियों से मुलाकात की, ऑडिटोरियम में भीड़ इकट्ठा करने के लिए अधिकारियों को पहले से ही निर्देशित किया गया थे। वहीं अधिकारियों ने भी अपने अपने क्षेत्र के ब्लॉक से भीड़ करने के निर्देश दिए थे। वहीं ऑडिटोरियम में एकत्रित हुई महिलाओं ने उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही काफी महिलाओं ने लंच पैकेट व पानी के लिए भी नाराजगी जताई। वही बड़ी बात यह देखने को मिली कि कार्यक्रम में पहुंची किसी भी महिला को केंद्रीय मंत्री का सही नाम और पद नहीं पता था। इसी दौरान जब एक महिला से पूछा गया कि किसका कार्यक्रम है, उसने कह दिया कि साहब मोदी का प्रोग्राम है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इससे पहले पार्टी कार्यालय में मीडिया से भी रूबरू हुए।
जहां उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में इसकी नींव पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है। यह पार्टी वर्ष के 365 दिन काम करने वाली पार्टी है। भाजपा अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए लगातार कार्यक्रमों की संरचना करके, सभी जिलों में जाकर उनका क्रियान्वयन करती है और जनता से रूबरू होती है। पूरे देश की सभी लोकसभा सीटों पर हमारी प्राथमिकता है, जो हम नहीं जीत सके उसमें रायबरेली जिला भी शामिल है । केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रत्याशियों के चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा एक दल है, जिसका एक अपना संविधान है और एक चयन प्रक्रिया है। जिसके तहत प्रत्याशियों का चयन होता है। वही कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह है, जो सुबह प्रत्याशी घोषित करते हैं और शाम तक कमी मिलने पर उसे हटा देती है। वही भाजपा में ऐसा नहीं होता है, क्योंकि भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की एक प्रक्रिया है जिस से गुजरने के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाती है।