गैस गीजर फटने से मकान की गिरी छत

Update: 2023-02-05 12:29 GMT

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां गैस का गीजर फटने से मकान की छत ढह गई साथ ही पति-पत्नी और बच्ची तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज धी की सुनकर आस-पास के लोगों ने मलबे से निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना आज सुबह करीब 6 बजे की शाहगंज थाना अंतर्गत कमला खां दरगाह के पास की बताई जा रही है।

दरअसल, शाहगंज थाना क्षेत्र के कमाल खां दरगाह के पास करीम अपनी पत्नी गजला और 4 साल की बेटी साफिया के साथ रहता है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह गजला ने उठाकर गीजर गैस चलाया। इसके बाद वह चाय बनाने किचन में चली गई। थोड़ी देर बाद ही तेज धमाका हुआ। धमाके में मकान की छत गिर गई। मलबे में करीम, गजला और साफिया दब गए। मौके पर चीख-पुकार मची तो मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले करीम के भाई और अन्य लोग मदद को पहुंचे। वही हादसे में गजाला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्ची को भी उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

घटना को लेकर आस-पास के लोगों का कहना है कि मकान की छत पर पानी की टंकी रखी थी। उसमें से पानी का रिसाव होता था। इस कारण मकान में सीलन रहती थी। सीलन के चलते पूरी छत ढह गई। धमाके इतना तेज था कि लगा कि कहीं बम फट गया है।

Tags:    

Similar News