फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बस्ती और गोरखपुर मंडल की 41 विधानसभा सीटों की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 11 बजे से ही रुझान मिलने लगेंगे। शाम तक सभी विधानसभा क्षेत्रों के नतीजे घोषित हो जाएंगे।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में सात जिले हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। लिहाजा, देश-दुनिया के लोगों की निगाह गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों पर है।
दोनों मंडलों के अलग-अलग जिलों से चुनाव लड़ रहे योगी सरकार के मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, देवरिया की रुद्रपुर सीट से जय प्रकाश निषाद, सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी और मंत्री श्रीराम चौहान गोरखपुर की खजनी (सुरक्षित) सीट से चुनाव मैदान में हैं। इन सबके भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। मतदाता अपना फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर चुके हैं।
Tags: