वाराणसी: आसपुर देवसरा के नगर पंचायत ढकवा सोनपुरा की बनहरा बस्ती में बंजर भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई. राजस्व टीम नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी, राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण शुक्ला व अरुण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची. एसओ संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया.

अफसरों के अनुसार, कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश पर हुई. इस दौरान बंजर भूमि पर बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया.

आबादी की भूमि पर कब्जा करने का आरोप

लालगंज इलाके के अमावा गांव निवासी कामता प्रसाद वर्मा ने मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजकर आबादी की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है. आरोप है कि कामता ने मकान बनाते समय चार फिट भूमि सीढ़ी बनाने के लिए छोड़ रखी थी जिस पर पड़ोसी निर्माण करा रहे हैं. विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

Tags: