नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी निकला पड़ोसी, गिरफ्तार
बड़ी खबर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी दिन से फरार चल रहा था। पकड़ा गया आरोपी पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर गया था। जहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
जानिए पूरा मामला
कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान श्यामू ग्रुप छोड़ दो निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी चिपयाना बुजुर्ग गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। कुछ दिनों पहले आरोपी पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जहां आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में लड़की ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।