मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर भरोसे के लिये मतदाताओं का शुक्रिया: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करने के लिये धन्यवाद दिया।
नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करने के लिये धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने लगातार कई ट्वीट करके कहाए उत्तर प्रदेश में भाजपा की भव्य जीत गांवों, गरीबों और किसानों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण की योजना के प्रति अगाध भरोसे की जीत है। मतदाताओं ने निडर और भ्रष्टाचारमुक्त योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रति अपने भरोसे को दोबारा चुना है। मैं लोगों को इस बड़ी जीत के लिये तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है।