BREAKING: दिल दहला देने वाला कांड! एक घर, 4 लाशें और दो तमंचे...सभी को लगी थी गोली

एक ही परिवार की मौत से उठे कई सवाल

Update: 2026-07-31 16:40 GMT
Balrampur बलरामपुरउत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के झौंहना गांव के गोसाई पुरवा में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बजरंगी गिरी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल गिरी, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 महीने के बेटे जयदीप के रूप में हुई है। चारों के शव घर के अंदर मिले और सभी को गोली लगी थी। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घर से दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल हुआ या नहीं।
पुलिस फिलहाल हत्या, पारिवारिक विवाद, आत्महत्या के बाद हत्या या अन्य किसी आपराधिक एंगल समेत सभी
संभावित
पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News