सहारनपुर में अवारा कुत्तों का आतंक, बुजुर्ग को झुंड ने नोंचकर किया घायल

Update: 2023-08-10 11:01 GMT

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग दिव्यांग को नोचकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया वहां भी दिव्यांग की हालत खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उपचार के लिए मना कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के बड़गांव थानाक्षेत्र के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए क्षेत्र के गांव मोरा निवासी बुजुर्ग दिव्यांग सुक्कड (70) पुत्र सिमरू प्रजापत को कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आदमखोर कुत्तों के झुंड से बड़ी मुश्किल से दिव्यांग को बचाया।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल दिव्यांग सुक्कड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड ने सबसे पहले दिव्यांग को नीचे गिराकर उसके शरीर को नोचा है। जिस कारण दिव्यांग घटना में बुरी तरह से घायल हो गया है। पहले घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया वहां भी दिव्यांग की हालत खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उपचार के लिए मना कर दिया। उधर, इस मामले में थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।

Tags:    

Similar News