representative image

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रयागराज। यमुना किनारे बोट क्लब का संचालन ट्रिपलपी मॉडल पर संचालन करने के लिए फिर से निविदा निकाली गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण बोट क्लब के संचालन का जिम्मा निजी एजेंसी को देना चाहता है। इसके लिए पीडीए ने निविदा निकाली थी। निविदा के जरिए एजेंसियां आईं पर कोई भी आशानुरूप फिट नहीं मिलीं। इसके बाद पीडीए प्रशासन ने फिट से निविदा निकालने का निर्णय लिया। पीडीए ने एक अप्रैल से बोट क्लब का संचालन एजेंसी को देने की योजना बनाई थी। एजेंसी को संचालन के साथ बोट क्लब का विकास भी करना होगा।source-hindustan


Tags: