प्रयागराज में 386 सड़कों की बदलेगी सूरत, सड़कों को गड्ढा मुक्‍त करने की डेडलाइन तय, जानें

बरसात से पहले प्रयागराज की 386 सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। लोक निर्माण विभाग ने अपनी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन से बजट मांगा था।

Update: 2022-05-25 04:33 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बरसात से पहले प्रयागराज की 386 सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। लोक निर्माण विभाग ने अपनी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन से बजट मांगा था। शासन ने दो करोड़ 99 लाख 78 हजार रुपए लोक निर्माण विभाग को दिए हैं।

एक सप्ताह के अंदर लोक निर्माण विभाग सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम शुरू कर देगा। अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शहर, गंगापार और यमुनापार की सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी। इसके लिए 386 सड़कें चिन्हित की गई हैं। शासन ने 30 जून तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
दो सड़कें संवार रहा नगर निगम
सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग की दो सड़कों को नगर निगम संवार रहा है। नगर निगम महात्मा गांधी मार्ग और सरदार पटेल मार्ग के डिवाइडरों की पेंटिंग करा रहा है। दोनों सड़कों पर मार्किंग भी नगर निगम ही कराएगा।
निदेशक नगर विकास शकुंतला गौतम ने बीते शुक्रवार को दोनों सड़कों का औचक निरीक्षण किया था। महात्मा गांधी मार्ग के टूटे डिवाइडर की मरम्मत कराने से पहले पेंटिंग कराने पर निदेशक नाराज हुई थीं। लोक निर्माण विभाग की अन्य सड़कों के डिवाइडरों की पेंटिंग और मार्किंग का काम नगर निगम करा सकता है।
Tags:    

Similar News