Sultanpur: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, 7 मजदूर दबे, 2 की मौत

Update: 2025-09-23 02:05 GMT
Sultanpur सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के धरियामऊ गाँव में कल देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिर गया, जिससे सात मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल मजदूरों का इलाज सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि राम तीरथ धुरिया के मकान की छत बनाते समय यह हादसा हुआ। छत की ढलाई करते समय लिंटर गिर गया, जिससे तेज आवाज हुई। आसपास के लोगों को ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा विस्फोट हुआ हो।
बताया जा रहा है कि शटरिंग का काम पाँच मजदूर कर रहे थे और मिक्सर मशीन के साथ कुल 12 लोग मौजूद थे। इनमें से लगभग आठ घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लंभुआ में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय छत अचानक गिर गई। मज़दूरों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और बचाव कार्य में जुट गए। प्रशासन ने भी राहत और बचाव के सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं।
Tags:    

Similar News