खाई में पलटी तेज रफ्तार कार, चार घायल

Update: 2024-05-25 17:01 GMT
तुलसीपुर /बलरामपुर। महाराष्ट्र से नेपाल में पशुपतिनाथ का दर्शन करके लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार बौद्ध परिपथ पर तुलसीपुर टोल प्लाजा के निकट अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। कार में सवार चारों श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार सवार अर्जुन ने बताया कि 14 मई को वह लोग महाराष्ट्र के जिला परबनी से तीर्थयात्रा के लिए निकले थे। विभिन्न मंदिरों के साथ हम लोगों ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का भी दर्शन किया। पशुपतिनाथ में दर्शन करने के बाद हम लोगों ने शनिवार को शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन तुलसी पुर में दर्शन किया। दर्शन के बाद हम लोग हरिद्वार के लिए निकले थे। बौद्ध परिपथ पर तुलसीपुर टोल प्लाजा के निकट सड़क पार कर रहे जानवर को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
कार चालक बाबू राव थरमे (37), महादेव थरमे (10), भगवान कदम (54) व अर्जुन (46) घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ. अब्दुल माजिद ने बताया कि बाबू राव के पैर में तथा अन्य तीन लोगों को सिर में चोट लगी है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
Tags:    

Similar News