सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खेला बड़ा दांव, सपा नेता महबूब अली को बनाया लोक लेखा समिति के सभापति
बड़ी खबर
लखनऊ। अमरोहा विधानसभा सीट से विधायक महबूब अली को अखिलेश यादव ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। सपा मुखिया ने विधायक महबूब अली को लोक लेखा समिति के सभापति निर्वाचित किया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा विधायक महबूब अली को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति का सभापति निर्वाचित किया है। महबूब अली अमरोहा विधानसभा सीट से विधायक हैं। अखिलेश यादव ने दोबारा महबूब अली पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। कद्दावर नेता आज़म खान के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के दूसरे बड़े मुस्लिम चेहरे को एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी है।